चिपको आंदोलन

आज हम जानेंगे की चिपको आंदोलन क्या है? इसकी शुरुआत कब, किसने और क्यो की? क्या यह आंदोलन सफल रहा आदि संबन्धित जानकारी?

चिपको आंदोलन

चिपको आंदोलन की शुरुआत

  • चिपको आंदोलन 1973 मे शुरू हुआ था।
  • इस आंदोलन की शुरुआत सुंदर लाल बहुगुणा, कामरेड गोविन्द सिंह रावत, चण्डीप्रसाद भट्ट तथा श्रीमती गौरादेवी के नेत्रत्व मे हुई थी।
  • आंदोलन का नारा- मिट्टी, पानी और बयार, जिन्दा रहने के आधार।
  • इस आंदोलन की शुरुआत उतराखंड के दो तीन गाँवो से हुई थी।
  • इसके पीछे की कहानी यह है कि गाँव वालो ने वन विभाग से खेती-बाड़ी के औज़ार बनाने के लिए अंगू नामक पेड़ को काटने की अनुमति माँगी।
  • वन विभाग ने पेड़ काटने की अनुमति गाँव वालो को नहीं दी।
  • इसके बजाय उसने खेल सामग्री के एक विनिर्माता को ज़मीन का यही टुकड़ा व्यावसायिक इस्तेमाल के लिए बाँट दिया।
  • वन विभाग के इस कदम के कारण गाँव वालो मे नाराजगी पैदा हुई और उन्होने सरकार के इस कदम का विरोध किया।
  • यह विरोध जल्दी ही उतराखंड के अन्य इलाको मे भी फैल गया।
  • विरोध बढने के कारण इस क्षेत्र की पारिस्थितिकी और आर्थिक शोषण पर सवाल उठने लगे।

चिपको आंदोलन की मुख्य माँग

  • हमारे क्षेत्र के जंगल की कटाई का कोई भी ठेका बाहरी व्यक्ति को नहीं दिया जाना चाहिए।
  • यहाँ के स्थानीय लोगो का यहाँ के जल, जंगल, जमीन जैसे प्रकृतिक संसाधनों पर कारगर नियंत्रण होना चाहिए।
  • सरकार लघु-उद्योगों के लिए कम कीमत पर सामग्री उपलब्ध कराए।
  • लोगो की माँग थी कि सरकार यहाँ के पारिस्थितिकी संतुलन को नुकसान पहुंचाए बगैर यहाँ का विकास सुनिश्चित करे।
  • आंदोलन ने भूमिहीन वन कर्मचारियो का आर्थिक मुद्दा भी उठाया।
  • लोगो ने न्यूनतम मजदूरी की गारंटी की माँग की।

चिपको आंदोलन की विशेषताएँ

  • चिपको आंदोलन मे महिलाओ ने सक्रिय भागीदारी की।
  • आंदोलन मे महिलाओ ने पुरुषो की शराबखोरी की लत के खिलाफ भी लगातार आवाज उठाई।
  • बाद मे इस आंदोलन मे कुछ सामाजिक मसले भी आ जुड़े।
  • इस आंदोलन मे लोगो ने एक अनोखे तरीके पेड़ो से चिपककर पेड़ो की कटाई का विरोध किया।

आंदोलन का परिणाम

  • आंदोलन के परिणामस्वरूप सरकार ने 15 सालो के लिए हिमालयी क्षेत्र मे पेड़ो की कटाई पर रोक लगा दी।
  • ऐसा इसलिए किया गया ताकि इस अवधि मे क्षेत्र के जंगल आदि फिर से ठीक अवस्था मे आ जाए।