ताड़ी विरोधी आंदोलन

आज हम जानेंगे कि ताड़ी विरोधी आंदोलन क्या था? यह आंदोलन कब, कहाँ और क्यो हुआ था? इस आंदोलन की मुख्य मांगे क्या थी और इसका क्या परिणाम हुआ?

ताड़ी विरोधी आंदोलन का उदय

  • आंदोलन की शुरुआत आंध्र प्रदेश के नेल्लौर जिले के दुबरगंटा गाँव मे हुई।
  • यह एक शराब विरोधी आंदोलन था जो कि महिलाओं के द्वारा किया गया था।
  • 1990 के शुरुआती समय मे महिलाओ के लिए प्रौढ़-साक्षरता कार्यक्रम चलाया गया था।
  • महिलाओ ने इस कार्यक्रम मे बढ़-चढ़ कर भाग लिया।
  • कार्यक्रम की कक्षाओ मे महिलाएँ घर के पुरुषो द्वारा देशी शराब, ताड़ी आदि पीने की शिकायते करती थी।
  • शराब पीने के कारण हुए नुकसान
    1. पुरुष शारीरिक और मानसिक रूप से कमजोर हो गए थे।
    2. ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर बुरा असर पड़ रहा था।
    3. शराबखोरी के बढने से कर्ज का बोझ बढ़ा।
    4. पुरुष अपने काम से गैर-हाज़िर होने लगे।
    5. इसके कारण घर की अर्थव्यवस्था चरमराने लगी।
    6. घर मे तनाव और मारपीट का माहौल बनने लगा।
  • इन्ही सब नुकसानों के चलते नेल्लोर मे महिलाएँ ताड़ी की बिक्री के खिलाफ़ आगे आई।
  • महिलाओ ने शराब की दुकानों को बंद करवाने के लिए दबाव डाला।
  • यह आंदोलन तेजी से फैला और करीब 5000 गाँवो की महिलाओ ने ताड़ी विरोधी आंदोलन मे भाग लेना शुरू कर दिया।
  • नेल्लोर जिले मे ताड़ी की नीलामी 17 बार रद्द हुई।
  • राज्य सरकार को ताड़ी की बिक्री से काफ़ी राजस्व की प्राप्ति होती थी इसलिए वह इस पर प्रतिबंध नहीं लगा रहे थे।
  • महिलाओ की यह लड़ाई शराब माफ़िया और सरकार दोनों के खिलाफ़ थी।

ताड़ी विरोधी आंदोलन का नारा और माँगे

  • आंदोलन का नारा- “ताड़ी की बिक्री बंद करो”
  • आंदोलन की माँगे और विरोध के कारण –
    • ताड़ी की बिक्री को बंद करने की माँग।
    • घरेलू हिंसा, महिलाओ पर हो रहे अत्याचार, लैंगिक भेदभाव का विरोध।
    • दहेज प्रथा का विरोध और रोकथाम की माँग।
    • परिवार के अंदर और बाहर होने वाली यौन हिंसा का विरोध।
    • लैंगिक समानता के सिद्धांतो पर आधारित व्यक्तिगत एवं संपत्ति कानूनों की माँग की।

आंदोलन के परिणाम

  • कई राज्यो मे शराबबंदी लागू की गई।
  • घरेलू हिंसा और महिला अत्याचारों के विरुद्ध कठोर नियम बनाए गए।
  • महिलाओं की माँग पर संविधान के 73वे और 74वे संशोधन के अंतर्गत महिलाओ को स्थानीय राजनीतिक निकायो मे आरक्षण दिया गया।
  • महिलाओ मे अपने अधिकारो के प्रति जागरूकता आई।