CHAPTER 3 सत्ता के वैकल्पिक केंद्र – रूस

आज हम जानेंगे की रूस की राजनीतिक,आर्थिक और सैन्य  विशेषताएं क्या-क्या है? और इसका भारत के साथ कैसा संबंध है? 

और हम ये भी जानेंगे की क्यो इसको सत्ता के वैकल्पिक केंद्र के रूप मे देखा जा सकता है और वह कैसे एक ध्रुवीय विश्व को चुनौती दे सकता है ।

रूस

भोगौलिक स्थिति 

  • यह पूर्वी यूरोप और उत्तरी एशिया में स्थित एक विशाल देश है ।

  • यह विश्व का सबसे बड़ा देश है ।

  • इतना विशाल देश होने के बाद भी  इसकी जनसंख्या विश्व में सातवें स्थान पर है ।

रूस की राजधानी 

  • इसकी राजधानी मॉस्को है।

रूस की मुख्य भाषा और मुद्रा 

  • इसकी मुख्य और राजभाषा रुसी है और राष्ट्रीय मुद्रा रूबल है।  

रूस की सैन्य विशेषताएँ 

  • इसके पास विश्व की दूसरी सबसे बड़ी सेना है ।

रूस Military Strength

  • यह एक परमाणु संपन्न देश है ।

  • तकनीक के विकसित होने के कारण इसके पास बहुत आधुनिक हथियार मौजूद है।

  • यह हथियारों का एक बहुत बड़ा निर्यातक देश है भी है । कुल रूसी हथियारों के निर्यात में भारत का 25% हिस्सा है।

  • इसकी सेना ने आधुनिकीकरण की दिशा में प्रगति करना जारी रखा है। 

  • इसके पास दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रक्षा बजट भी है।

रूस Military expenditure Data

रूस की आर्थिक विशेषताएँ 

  • दुनिया की 11 वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।

  • इसकी अर्थव्यवस्था मूल रूप से प्राकृतिक संसाधनों के उत्पादन और निर्यात के लिए उन्मुख है (ज्यादातर तेल)।

  • लेकिन विश्व तेल की कीमतों में भारी गिरावट के बाद, रूसी अर्थव्यवस्था मंदी में चली गई, जो अभी भी समाप्त नहीं हुई है।

  • अपने उन्नत संसाधनों के कारण यह विश्व में एक मजबूत देश के रूप में स्थापित है लेकिन आर्थिक विकास के मामले में यह अमेरिका से अभी भी काफी पीछे है ।

रूस की राजनीतिक विशेषताएँ

  • 1993 का संविधान इसको एक गणतांत्रिक सरकार के साथ लोकतांत्रिक, संघात्मक, कानून आधारित देश घोषित करता है।

  • यह UNO  का एक स्थायी सदस्य है और इसके पास वीटो पावर है ।

  • यहां के वर्तमान राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन है ।

 
  • यहां पर भी सामान्य रूप से चुनाव होते है और नेताओ को चुना जाता है ।

Click Here- भारत-रूस संबंध