CHAPTER 4 दक्षिण एशिया और समकालीन विश्व

आज हम जानेंगे की दक्षिण एशिया क्या है। इसकी सदस्य संख्या कितनी है और इसमे शामिल देसो के क्या नाम है?  इसकी भोगौलिक स्थिति कैसी है? और यहाँ के विभिन्न देशो की राजनीतिक प्रणाली किस प्रकार की है?

दक्षिण एशिया

 दक्षिण एशिया क्या है?

  • सात देशो भारत , पाकिस्तान , बांग्लादेश , भूटान , मालदीव , नेपाल और श्रीलंका को इंगित करने के लिए दक्षिण एशिया पद का व्यव्हार किया जाता है । लेकिन अब इसमें अफगानिस्तान और म्यांमार को भी शामिल किया जाता है ।

दक्षिण एशिया की भौगोलिक विशेषताएँ 

  • इसके उत्तर में हिमालय पर्वत श्रृंखला है । 

  • दक्षिण में हिन्द महासागर है। 

  • पश्चिम में अरब सागर है। 

  • और पूर्व में बंगाल की खाड़ी है। 

यह एक ऐसा क्षेत्र है जहाँ सदभाव और शत्रुता , आशा और निराशा तथा पारस्परिक शंका और विश्वास साथ साथ बस्ते है ।

दक्षिण एशियाई देशो की राजनीतिक प्रणाली

  • भारत और श्रीलंका – लोकतंत्र

  • पाकिस्तान और बांग्लादेश – दक्षिण एशिया के इन दो देशो मे कभी लोकतांत्रिक और कभी सैनिक शासन रहा है। 

  • नेपाल- यहा 2006 तक राजतंत्र था और उसके बाद यहां लोकतंत्र की बहाली हुई। 

  • भूटान– यहां अब भी राजतंत्र है लेकिन यहां के राजा ने भूटान मे बहुदलीय लोकतंत्र को स्थापित करने की योजना की शुरुआत कर दी है। 

  • मालदीव – यह1968 तक सल्तनत हुआ करता था लेकिनअब यहां लोकतंत्र है ।

इन के लोकतंत्र के अनुभवों से ये भ्रम टूट गया कि लोकतंत्र सिर्फ विश्व के धनी देशो में फल – फूल सकता है ।

Click Here- South Asia मे पाकिस्तान 

Click Here- South Asia मे बांग्लादेश 

Click Here- South Asia मे नेपाल और मालदीव 


NEXT PAGE