CHAPTER – 5 संयुक्त राष्ट्र संघ (UNO – UNITED NATIONS ORGANISATION)

आज हम जानेंगे की अंतराष्ट्रीय संगठन क्या होते है ?  अंतराष्ट्रीय संगठन की क्या आवश्यकता है ? लीग ऑफ़ नेशन क्या है और कब बना ? इसकी विफलता का क्या कारण था ? संयुक्त राष्ट्र संघ क्या है ? संयुक्त राष्ट्र संघ कब बना और इसमें कितने सदस्य है ?

अंतराष्ट्रीय संगठन

अन्तर्राष्ट्रीय संगठन क्या होते है?

ये वो संगठन होते है जो अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विवादों का समाधान करते है विभिन्न देशो के मध्य शांति और सुरक्षा कायम करते है और विश्व कल्याण के लिए कार्य करते है ।

अन्तर्राष्ट्रीय संगठनो की आवश्यकता के कारण 

  • विश्व शांति और सुरक्षा के लिए ।

  • विभिन्न देशो के बीच चल रहे विवादों का समाधान करने के लिए ।

  • वे मसले जिनका समाधान एक देश नहीं कर सकता जैसे ग्लोबल वार्मिंग उनका समाधान अंतर्राष्ट्रीय संगठन के द्वारा ही विभिन्न देशो में समझौता करवाके करवाया जा सकता है।

  • विभिन्न देशो की आर्थिक सहायता के लिए ।

  • प्राकृतिक आपदा और महामारी जैसी समस्याओ से निपटने के लिए ।

  • विश्व कल्याण के लिए।

  • युद्धों की रोकथाम के लिए ।

  • विभिन्न देशो के बीच सहयोग को बढ़ाने के लिए।

“संयुक्त राष्ट्र का गठन मानवता को स्वर्ग पहुचाने के लिए नहीं बल्कि उसे नर्क से बचाने के लिए हुआ है – डेग हैमरसोल्ड ;UNO के दूसरे महासचिव”

“हथियार लड़ाने से बढ़िया है कि ज़बान लड़ाई जाए – चर्चिल ; ब्रितानी प्रधानमंत्री “

अंतराष्ट्रीय संघटन UNO (United Nations Organizations)का विकास 

  • अन्तर्राष्ट्रीय संगठन बनाने के प्रयास के परिणामस्वरूप लीग ऑफ़ नेशन का 1920 में जन्म हुआ ।

  • शुरूआती सफलताओं के बावजूद यह द्वितीय विश्व युद्ध नहीं रोक पाया ।

संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना 

संयुक्त राष्ट्र की स्थापना 24 अक्टूबर 1945 में हुई थी लीग ऑफ नेशन की उत्तराधिकरी संस्था के रूप में 

51 देशो द्वारा इसके घोषणा पत्र (अटलांटिक चार्टर) पर हस्ताक्षर करके इसकी स्थापना हुई ।

भारत कब संयुक्त राष्ट्र संघ (UNO) मे शामिल हुआ 

30 अक्टूबर 1945 को भारत UNO मे शामिल हुआ ।

संयुक्त राष्ट्र संघ की सदस्य संख्या 

  • 2013 तक इसके सदस्यों की संख्या 193 हो गयी ।

  • 193वां सदस्य दक्षिणी सूडान है ।

संयुक्त राष्ट्र संघ के वर्तमान महासचिव 

  • इसके वर्तमान महासचिव पुर्तगाल के एंटोनियो गुटेरेस है ये UNO  के 9वे महासचिव है ।